मुख्य सचिव ने दीपेन्द्र चौधरी को सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की दिलाई शपथ।

मुख्य सचिव ने दीपेन्द्र चौधरी को सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की दिलाई शपथ।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में श्री दीपेन्द्र चौधरी को उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग में आयुक्त पद की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  राखी के पवित्र धागे में बंधा खाकी का संकल्प, PRO हेमा ऐठानी ने SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को बांधी राखी, जनसुरक्षा का संकल्प हुआ और मजबूत, ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस अधिकारियों- जवानों को राखी बांधकर जताया स्नेह — मजबूत हुआ सेवा और विश्वास का रिश्ता।

 

 

मुख्य सचिव ने श्री चौधरी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य आम नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने अपेक्षा की कि श्री चौधरी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मी ऐच्छिक सेवानिवृत्त, शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर दी भावभीनी विदाई।

 

 

 

 

शपथ ग्रहण के बाद श्री दीपेन्द्र चौधरी ने कहा कि वे आयोग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य को और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 2 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, Orange Alert के चलते DM ने जारी किए आदेश।

 

 

इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय सहित शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

kj
tara