Clemson University, South Carolina से विद्यार्थियों का एक समूह कार्बेट टाइगर रिजर्व, में कार्यशील ईको-डेवलपमेन्ट कमेटी द्वारा किये जा रहे विविध रोजगार उन्नयन कार्यक्रमों का अध्ययन करने हेतु रामनगर आया।

Clemson University, South Carolina से विद्यार्थियों का एक समूह कार्बेट टाइगर रिजर्व, में कार्यशील ईको-डेवलपमेन्ट कमेटी द्वारा किये जा रहे विविध रोजगार उन्नयन कार्यक्रमों का अध्ययन करने हेतु रामनगर आया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

आज दिनांक: 22.03.2024 को Clemson University, South Carolina से विद्यार्थियों का एक समूह कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर (नैनीताल) में कार्यशील ईको-डेवलपमेन्ट कमेटी द्वारा किये जा रहे विविध रोजगार उन्नयन कार्यक्रमों का अध्ययन करने हेतु रामनगर आया। इस समूह का औपचारिक स्वागत कार्बेट टाइगर रिजर्व के मुख्यालय रामनगर में डॉ० धीरज पाण्डेय, फील्ड डायरेक्टर, कार्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा किया गया। इस अध्ययन दल को ईको-डेवलपमेन्ट कमेटी द्वारा किये जा रहे विविध समुदाय आजीविका उन्मुख कार्यों के प्रदर्शन हेतु ढेला वन रेंज के सावल्दे पूर्वी ई०डी०सी० में भ्रमण कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

जहां दल के सदस्यों द्वारा ग्रामीणों से संवाद कर बी-हाईव फेन्सिंग के विषय में जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात् अध्ययन दल द्वारा कार्बेट टाइगर रिजर्व फाउण्डेशन से वित्तीय सहायता प्राप्त सावल्दे पूर्वी ई०डी०सी० में नवीन स्थापित बेकरी यूनिट के विषय में भी जानकारी प्राप्त की गयी। अध्ययन दल द्वारा कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा किये जा रहे इन नवोपचारी रोजगार उन्नयन कार्यक्रमों की सराहना की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  चरस की बड़ी खेप लेकर निकले थे दो तस्कर, काठगोदाम पुलिस-STF ने दबोचे।

 

 

 

इस भ्रमण के दौरा दिगन्थ नायक, उप-निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, डॉ० शालिनी जोशी, उप-प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ एवं श्री अजय कुमार ध्यानी, वन क्षेत्राधिकारी, ढेला सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दोगांव-डोलमार के बीच मलबा आने से हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग बाधित, SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था।

 

 

मीडिया सैल,

कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर (नैनीताल)।