सीएम धामी ने दिल्ली के एम्स में पहुंचकर जाना घायल वन कर्मियों का कुशलक्षेम

ख़बर शेयर करें -

सीएम धामी ने दिल्ली के एम्स में पहुंचकर जाना घायल वन कर्मियों का कुशलक्षेम।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

 

सीएम धामी ने दिल्ली के एम्स पहुंचकर जाना घायल वन कर्मियों का कुशलक्षेम

सीएम धामी ने अस्पताल प्रशासन को दिए उच्चस्तरीय उपचार के निर्देश

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में स्वच्छता का महाअभियान, 48 जगहों से हटाया कूड़ा-कचरा।

 

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि हादसे में गम्भीर रूप से घायल प्रांतीय रक्षक दल के जवान कुन्दन सिंह नेगी, दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट व वाहन चालक भगवत सिंह भोज की कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  झपट्टा मारकर मोबाइल छीना, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; फोन भी बरामद।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने एम्स के निदेशक से घायलों के उपचार के संदर्भ में वार्ता की और घायलों के परिजनों से भी भेंट की। इस दौरान घायलों के परिजनों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से उच्चस्तरीय उपचार मिल रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों के उच्च स्तरीय उपचार के निर्देश दिए ।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी मंत्री खजान दास का दो दिवसीय नैनीताल दौरा, 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण।

ख़बर शेयर करें -
kj
tara