रामनगर में भक्तिभाव से मनाई गई देव उठावनी एकादशी — किया तुलसी पूजन व श्रृंगार। 

रामनगर में भक्तिभाव से मनाई गई देव उठावनी एकादशी — किया तुलसी पूजन व श्रृंगार। 

रामनगर में भक्तिभाव से मनाई गई देव उठावनी एकादशी — किया तुलसी पूजन व श्रृंगार। 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में देव उठावनी एकादशी का पर्व नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नेहा अग्रवाल, आरती अग्रवाल एवं रश्मि अग्रवाल ने अपने निवास पर विधिवत तुलसी पूजन एवं श्रृंगार कार्यक्रम का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित बीमारी से हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने संभाला मोर्चा, विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात, लापरवाही मिलने पर दोषियों पर होगी कार्रवाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विष्णु और माता तुलसी की आरती से हुआ। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार तुलसी माता का श्रृंगार किया गया — उन्हें लाल चुनरी, गहनों, फूल-मालाओं और दीपों से सजाया गया। तुलसी चौरा को रंगोली और दीपमालाओं से आकर्षक रूप दिया गया, जिससे पूरा वातावरण दिव्यता और भक्तिभाव से भर उठा।

नेहा अग्रवाल ने बताया कि तुलसी पूजन के दौरान माता को बिंदी, चूड़ी, कंगन और सिंदूर अर्पित कर विवाह स्वरूप पूजा की जाती है।
आरती अग्रवाल ने कहा कि पूजा के दौरान श्री हरि नाम संकीर्तन और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने उठाए VIP और साक्ष्यों से जुड़े सवाल।

रश्मि अग्रवाल ने बताया कि “देव उठावनी एकादशी वह दिन है जब भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं। इस दिन तुलसी पूजन से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।”

यह भी पढ़ें 👉  विश्वकर्मा जयंती पर नैनीताल पुलिस ने की शस्त्रों और उपकरणों की पूजा, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस लाइन में विधि-विधान से किया पूजन, पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएं।

इस अवसर पर नेहा अग्रवाल, आरती अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, खुशबू, पारुल, ममता, गौरी अग्रवाल, पारस अग्रवाल, शुभ अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, मनु अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूजा उपरांत प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी भक्तों ने तुलसी माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।