नागालैंड की युवती ने प्रेमी की आत्महत्या से आहत होकर, फंदा लगातार दे दी अपनी जान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

रामनगर संदिग्ध परिस्थितियों में नागालैंड की एक युवती ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वही रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि नागालैंड आसाम निवासी उम्र 20 वर्ष टोनचिंग नाम की एक युवती स्पा सेंटर में काम करने 5 जून को रामनगर आई थी। युवती अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ ग्राम छोई में एक किराए के मकान में रह रही थी। बताया जाता है कि युवती स्पा का प्रशिक्षण ले रही थी। आज सुबह उसने कमरे के बाहर बनी पानी की टंकी में लगे पाइप में दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*कप्तान मंजूनाथ टी.सी. का अपराधियों को दो टूक संदेश—जनता को डराओगे तो खुद जेल जाओगे!* 🔥*डकैती के मास्टरमाइंड यश सिडाना समेत 04 और गिरफ्तार, अब तक 06 डकैत गिरफ्तार, 06 अवैध तमंचे, कारतूस, नगदी और क्रेटा, स्कॉर्पियो भी बरामद*

जिसकी तुरंत मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी साथ में मौजूद सहेलियों द्वारा पुलिस को दी गई। बताया जाता है कि मृतका का नागालैंड में एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने भी बीते गुरुवार को आत्महत्या कर ली थी, जिसको लेकर यह युवती सदमे में थी। वही कोतवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी गई है तथा पुलिस मामले की जानकारी में जुटी हुई है।

kj
tara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *