“राजभवन में परिवार मिलन: सम्बन्ध और सम्मान का संवाद”

“राजभवन में परिवार मिलन: सम्बन्ध और सम्मान का संवाद”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल में सोमवार को राजभवन में तैनात समस्त कार्मिकों एवं उनके परिजनों हेतु परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस परिवार मिलन कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कार्मिकों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कार्मिकों की कार्यालयी और व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी ली और हर संभव समाधान का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों को गाड़ी देना पड़ सकता है भारी! SSP नैनीताल की अभिभावकों से भावुक अपील, बोले— हादसों के दृश्य रातों की नींद उड़ा देते हैं।

 

 

राज्यपाल ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि राजभवन में कार्य करने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एक परिवार के रूप में हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के किसी भी सदस्य की समस्या मेरी समस्या है जिनका निदान करना मेरी प्राथमिकताओं में रहेगा। राज्यपाल ने कहा कि राजभवन नैनीताल को 125 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और अभी तक इसकी सुंदरता, और भव्यता जीवंत है, इसके लिए उन्होंने भवन के रखरखाव करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

 

 

राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक शासकीय कार्मिक अपने कार्यों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यों में उत्कृष्टता और अपने उत्तरदायित्वों के प्रति खरा उतर कर नई चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहें। इस अवसर पर कार्मिकों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, जुआरी-नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी।

 

 

 

 

इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, परिसहाय अमित श्रीवास्तव, मेजर सुमित कुमार, कॉम्पट्रोलर प्रमोद चमोली, सूचना अधिकारी अजनेश राणा, प्रोटोकॉल अधिकारी संतोष सकलानी, सीएसओ दीपक कुमार सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।