गणतंत्र दिवस पर तराई पश्चिमी डिवीजन रामनगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मी सम्मानित।

गणतंत्र दिवस पर तराई पश्चिमी डिवीजन रामनगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मी सम्मानित।

 

प्रधान संपादक – उधम सिंह राठौर

रामनगर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य ने विभाग की बीते एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी और अपने कार्यों से संतुष्ट नजर आए।

समारोह के दौरान वन विभाग के उन कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया, जो पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रभागीय वनाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र आर्य एवं उपप्रभागीय वनाधिकारी श्री संदीप गिरी द्वारा चयनित वन कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिससे वन कर्मियों का मनोबल और अधिक बढ़ा।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा हाट बाजार में कथित वसूली का बड़ा खेल! विपिन चौधरी और सूरज चौधरी पर रोजाना 10 हजार रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप, जिला पंचायत में पहुंची शिकायत।

इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि तराई पश्चिमी डिवीजन निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में भी डिवीजन ने उत्तराखंड स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। राज्य सरकार के अतिक्रमण हटाओ अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है, वहीं नियमित कार्यों में पौधारोपण, वन्यजीव संरक्षण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए उच्च स्तरीय प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाली पड़े जंगल के पैच की बदलेगी तस्वीर, बनेगा नया पार्क; राकेश नैनवाल की पहल रंग लाई।

उन्होंने आगे बताया कि इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इको टूरिस्ट जोन फांटो में पर्यटकों के लिए रात्रि विश्राम एवं खानपान हेतु कैंटीन की व्यवस्था की गई है। फांटो इको टूरिस्ट जोन की शुरुआत के समय जहां लगभग 2,000 पर्यटक आते थे, वहीं इस वर्ष एक लाख से अधिक पर्यटकों के आने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।

समारोह में वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।