जिम कॉर्बेट की धरती से चमका खिलाड़ी, लक्ष्य प्रताप नेगी ने हासिल किया नेशनल मेडल।

जिम कॉर्बेट की धरती से चमका खिलाड़ी, लक्ष्य प्रताप नेगी ने हासिल किया नेशनल मेडल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र एवं अंडर–17 जूनियर कैडर मेल डिवीजन के ताइक्वांडो खिलाड़ी लक्ष्य प्रताप सिंह नेगी ने 36वें नेशनल गेम्स (11 से 15 सितम्बर, झारखंड) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 71 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

लक्ष्य प्रताप सिंह नेगी, प्राकृतिकविद् महेन्द्र प्रताप सिंह नेगी (जिम कॉर्बेट पार्क) के सुपुत्र हैं। वे बीते दो वर्षों से कोच तरुण भट्ट (पूर्व बरेली एयरफोर्स कोच) के मार्गदर्शन में ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का अभ्यास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व की लहर है। कोच तरुण भट्ट ने कहा कि “लक्ष्य की मेहनत और अनुशासन ही उनकी सफलता की कुंजी है, आने वाले समय में वे और भी ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे।”

स्थानीय लोगों ने भी गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत रामनगर और नैनीताल ज़िले के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।

यह भी पढ़ें 👉  मिठास में मिलावट का शक! रामनगर में गुड़ कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच।