संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत, मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

ख़बर शेयर करें -

संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत, मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।महिला की मौत पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।ग्राम सावलदे पश्चिम निवासी सोमवती पत्नी स्व बनारसी दास उम्र 47 सल की बुधवार की रात घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।बताया जा रहा है कि उसके पति की काफ़ी समय पहले मौत हो गई थी।दिवान सिंह नाम के एक व्यक्ति के साथ महिला पड़ोस में ही रह रहीं थीं।मृतक के पुत्र मनोज ने अपनी मां की हत्या की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के दौरे से पहले देहरादून में हाई अलर्ट, अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

 

 

आरोप लगाया है कि उसकी माता के गले में निशान थे और उसकी हत्या हुई हैं।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टि यह लग रहा है कि महिला ने आत्महत्या की है।मृतक महिला का पंचनामा भरकर शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चारी में रखवा दिया गया है।पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुक्रवार सुबह की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के 'नासूर' पर एसएसपी मंजुनाथ का कड़ा प्रहार, "ऑपरेशन प्रहार" में 03 मामलों में 70 लाख से ज्यादा की भारी मात्रा में स्मैक जब्त, 03 तस्करों के आपराधिक साम्राज्य का अंत, भेजा जेल।

 

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणो का पता चल सकेगा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।महिला के दो बच्चें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *