पति-पत्नी ने विवाद के बाद तेजाब पी लिया। दोनों की हालत नाजुक।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पांडेय- सह संपादक

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में पतिपत्नी ने विवाद के बाद तेजाब पी लिया। दोनों की हालत नाजुक है। लखनऊ के ट्रामा में दोनों का इलाज चल रहा है। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पतिपत्नी के बीच हुए विवाद में दोनों ने तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की है। गम्भीर हालत में दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। मामला मंगलवार का है। थाना हरगांव निवासी युवक राजकुमार अपनी ससुराल थाना इमलिया सुल्तानपुर के दौलतपुर गावं गया था।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के 'नासूर' पर एसएसपी मंजुनाथ का कड़ा प्रहार, "ऑपरेशन प्रहार" में 03 मामलों में 70 लाख से ज्यादा की भारी मात्रा में स्मैक जब्त, 03 तस्करों के आपराधिक साम्राज्य का अंत, भेजा जेल।

 

वहीं पति-पत्नी में दिल्ली जाने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के चलते विवाहिता ने तेजाब पी लिया। इसके बाद तुम बिन नहीं जी सकता कह कर बचे हुए तेजाब को पति ने भी पी लिया। जिसके कारण दोनों की हालत नाजुक हो गई। मायके के लोगों द्वारा आनन फानन अपनी पुत्री व दामाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की हालत को नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर भर्ती करा दिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  “स्पेयर पार्ट्स शॉप में भयंकर आग, फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत”

हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों के बीच दिल्ली जाने को लेकर नोकझोंक हुई थी।पुलिस को देर में सूचना मिली है अभी किसी तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *