गंगा स्वच्छता पखवाड़े कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आज दिनांक 16 मार्च दिन बृहस्पतिवार को पी.एन.जी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर (नैनीताल) नमामि गंगे द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 16 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित कार्यक्रमों के तहत प्रथम दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो०एम.सी.पांडे की अध्यक्षता एवं नमामि गंगे नोडल अधिकारी डॉ भावना पंत के दिशा निर्देशन अनुसार एवं एन.सी.सी.छात्र इकाई के लेफ्टिनेंट डॉ०डी.एन.जोशी, रेंजर रोवर संयोजक डॉ० सुमन कुमार, नमामि गंगे इकाई सदस्य मुरलीधर कापड़ी के द्वारा गंगा स्वच्छता रैली, स्वच्छता अभियान, वैदिक मंत्र उच्चारण, गंगा ह्यूमन श्रृंखला, स्वच्छता स्लोगन, जागरूकता रैली छात्र_ छात्राओं द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ADG की सख्त फटकार के बाद एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस—साइबर क्राइम हॉटस्पॉट पर बड़ा प्रहार* *जनपद में एक ही रात में 43 मुकदमे दर्ज, अब तक 49 अभियोग पंजीकृत, ADG डॉ. वी. मुरुगेशन की नाराजगी के बाद IG कुमाऊँ के निर्देशों पर तेज हुई कार्यवाही।

 

 

 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० एम.सी.पांडे द्वारा छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के प्रति उत्साहित एवं प्रेरित करते हुए नमामि गंगे टी-शर्ट एवं कैप छात्र_ छात्राओं प्रधान की गई। नोडल अधिकारी डॉ०भावना पंत ने 16 से 31 मार्च तक होने वाले गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी।

यह भी पढ़ें 👉  मालधन की सड़क पर भारी वाहनों का खेल खत्म! एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव का सख्त एक्शन, 10 वाहन लौटाए, उल्लंघन पर कार्रवाई तय!

 

 

 

वही डॉ० डी.एन.जोशी एवं डॉ०सुमन कुमार ने छात्र_छात्राओं को गंगा स्वच्छता पखवाड़े की महत्व को बताया एवं योग प्रशिक्षक मुरलीधर कापड़ी एवं वेद प्रकाश जोशी ने वैदिक मंत्र उच्चारण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।