जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा भाटकोट स्थित अफसर्स कॉलोनी में जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा भाटकोट स्थित अफसर्स कॉलोनी में जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल और सिटी पब्लिक स्कूल के अध्यापकगण व छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी द्वारा देवदार का वृक्ष रोपित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को जिलाधिकारी ने आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। विद्यार्थियों को पर्यावरण अनुकूलन के लिए वृक्षों के महत्व, लाभ और गुणों के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, 390 कनस्तरों से भरा कैंटर पकड़ा, करीब 9 लाख का माल बरामद।

 

 

इस अवसर पर ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल और सिटी पब्लिक स्कूल के अध्यापकगण, योग टीचर उमा चिलकोटी व हंसा जोशी, ललित मोहन कापड़ी, प्रभारी नगर पालिका ईओ, रेंजर वन विभाग दिनेश जोशी, उद्यान विभाग से माली कुंडल गिरी, रमेश चंद्र जोशी व कमल कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

जिला सूचना अधिकारी,
पिथौरागढ़।