मानवता शर्मसार: माँ ने भ्रूण को कूड़े में फेंका, युवक ने बचाकर पुलिस को दी सूचना।

मानवता शर्मसार: माँ ने भ्रूण को कूड़े में फेंका, युवक ने बचाकर पुलिस को दी सूचना।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

काशीपुर में आज मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी माँ ने अपने कलेजे के टुकड़े के भ्रूण को कूड़े के ढेर ढेर में फेंक दिया, जिसे कि कुत्ता घसीट कर ले जाया जा रहा था। मौके पर मौजूद युवक ने वह भ्रूण कुत्ते से छुड़ाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पुलिस का कड़ा पहरा, ड्रोन और बॉडी कैमरों से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स।

 

 

आपको बताते चलें कि काशीपुर में आज एक नसीम नामक एम्बुलेंस चालक एक शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाया था। इसी दौरान नसीम की नजर वहां घूम रहे एक कुत्ते पर पड़ी जोकि एक भ्रूण को लेकर घूम रहा था। नसीम ने जैसे तैसे कर कुत्ते से उस भ्रूण को छुड़ाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून के उल्लंघन पर धामी सरकार की सख्ती, नैनीताल में सात मामलों में 1.822 हेक्टेयर भूमि सरकारी खाते में दर्ज।

 

 

नसीम ने बताया कि फिलहाल भ्रूण को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया गया है। वहीं पोस्टमार्टम ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अमरजीत सिंह साहनी के मुताबिक नवजात के भ्रूण को डीएनए के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भेज दिया गया है। काशीपुर में इससे पहले भी भ्रूण और नवजात शिशु झाड़ियों में मिल चुके हैं।