प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंका।,

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक युवक की हत्या कर लाश रेलवे ट्रैक पर फेंक का मामला सामने आया है। शुक्रवार की सुबह जब युवक की लाश मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवक की प्रेमिका से इस मामले पूछताछ की।ये मामला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है। शुक्रवार को नेकपुर कला का रहने वाला सूरज की लाश फर्रुखाबाद-कानपुर रेल रूट पर नेकपुर ओवरब्रिज के पास मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में साइबर हमला: सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइटें प्रभावित, बैकअप से बहाल हुईं सेवाएं।

 

 

युवक का बांया पैर गायब था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक की मां पूनम ने बताया कि सूरज का गांव के ही एक लड़की से प्रेम प्रंसग चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के सौदागरों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, बनभूलपुरा से स्मैक तस्कर दबोचा।

 

 

सूरज एक महीने पहले युवती को अपने साथ कही लेकर चला गया था लेकिन घरवालों के दबाव के कारण वापस आ गया था। लड़की के परिजनों ने कुछ दिन पहले ही घर आकर तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी दी थी। एसपी अशोक मीणा ने मौके का मुआयना किया। एसपी ने इस मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया। फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई। पुलिस ने जब प्रेमिका के घर छापे मारी की तो वहां कोई नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  प्रॉपर्टी विवाद में तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *