नगरपालिका में बड़े मीट के टेंडर को लेकर हुआ बवाल। धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के लगाये आरोप। देखिए पूरी ख़बर।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े मीट को लेकर टेंडर भरने की प्रक्रिया की गई जिसमें नगरपालिका प्रशासन के द्वारा एक विज्ञप्ति भी निकाली थी। उसी टेंडर को लेकर कुरैशी बिरादरी में दुकानों के टेंडर खोले गए जिससे प्रत्येक दुकानदार से लगभग पाच लाख रुपए की रकम भरी गई थी। वही कुछ कुरैशी बिरादरी के लोगों ने रामनगर नगरपालिका के चेयरमैन और ईओ के ऊपर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाये। आरोप लगाने वालों में तंजीम कुरैशी, नदीम कुरेशी, हसीन कुरेशी आदि लोगों का कहना था कि नगरपालिका चेयरमैन और ईओ के द्वारा दुकानों को मोटी रकम लेकर बड़े ठेकेदारों और अन्य बिरादरी के लोगों और रामनगर शहर के बाहर के लोगों को दिया जा रहा है। और हम लोगों के साथ नाइंसाफी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर।

नगरपालिका में बड़े मीट के टेंडर को लेकर हुआ बवाल। धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के लगाये आरोप। देखिए पूरी ख़बर।

हम लोगों की आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल की भी मदद ली गई। और हम लोगों को टेंडर प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। हमारे द्वारा जमा रूपयो को भी वापस नहीं किया जा कर रहा है। हम लोग टेंडर प्रक्रिया के समय पर पहुंच गये थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ - मीट मार्केट में नियमों की खुलेआम धज्जियां, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर FDA का शिकंजा।

नगरपालिका में बड़े मीट के टेंडर को लेकर हुआ बवाल। धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के लगाये आरोप। देखिए पूरी ख़बर।

हमने कैमरा को खुलवाने की बात कही तो उन लोगों ने हमें बाहर कर दिया। अगर इंन टेंडर प्रक्रिया को दुबारा नहीं किया गया तो हम लोग माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगें और हाईकोर्ट तक जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तड़के कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया वार; खून से सनी मिली कार।

नगरपालिका में बड़े मीट के टेंडर को लेकर हुआ बवाल। धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के लगाये आरोप। देखिए पूरी ख़बर।