जनसुनवाई में CM धामी ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान।

जनसुनवाई में CM धामी ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान।
ख़बर शेयर करें -

जनसुनवाई में CM धामी ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद करते हुए उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया और कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया।

मुख्यमंत्री ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनहित से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और हर प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में संपन्न हुआ 03 दिवसीय NAFIS/MCU प्रशिक्षण* *पुलिस अधीक्षक संचार मठपाल ने प्रमाण पत्र बांटते हुए कहा— "वैज्ञानिक साक्ष्यों से बढ़ेगी विवेचना की गुणवत्ता और दोषसिद्धि दर*

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन-प्रशासन को आमजन के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह और पारदर्शी बनाना है, ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने जनसुनवाई को सरकार और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि इससे न केवल समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि शासन की कार्यप्रणाली में भी निरंतर सुधार आता है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, तीन चरणों में तैयार होगा काठगोदाम बाईपास।

इस अवसर पर उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्य में लागू नई फिल्म नीति के लिए मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र सौंपा और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति से उत्तराखंड फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभर रहा है, जिससे स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं।

वहीं, जन जागरण अभियान समिति के तहत विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने राज्य सरकार की 15 उत्कृष्ट योजनाओं पर आधारित आकर्षक पोस्टर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए। छात्राओं ने योजनाओं से मिल रहे लाभ के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों में जागरूकता और सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मध्यस्थता से मदरसन विवाद खत्म, श्रमिकों ने अनशन तोड़ा, लालकुआं की मदरसन कंपनी में सुलह, 12 मांगें मानी गईं, काम पर लौटे मजदूर SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सराहा श्रमिकों का धैर्य,  हिंसा की साजिश नाकाम, उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं सहेंगे—अराजक तत्वों को पुलिस की कड़ी चेतावनी।

कार्यक्रम में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव जे.सी. कांडपाल, अपर आयुक्त गढ़वाल उत्तम सिंह चौहान सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

— सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग