भारी वर्षा को देखते हुए नैनीताल पुलिस लगातार कर रही है आमजनमानस को अलर्ट, नदी नालों से दूर रहने की दी चेतावनी, अनावश्यक यात्रा न करने की अपील।

ख़बर शेयर करें -

भारी वर्षा को देखते हुए नैनीताल पुलिस लगातार कर रही है आमजनमानस को अलर्ट, नदी नालों से दूर रहने की दी चेतावनी, अनावश्यक यात्रा न करने की अपील।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मौसम विभाग द्वारा जिले में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। *मूसलाधार बारिश होने के कारण नदी नाले उफान* में हैं। तटीय/नालों से सटे क्षेत्रों में जल भराव हो चुका है।

 

यह भी पढ़ें 👉  औचक निरीक्षण में मिली खामियां, सचिव ने दिए गुणवत्ता सुधार के कड़े निर्देश।

 

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थानों चौकियों को आपदा उपकरणों के साथ अलर्ट मोड* में रखा गया है।

 

 

*किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से रोकथाम* हेतु नैनीताल पुलिस की सभी टीमों द्वारा *जिले में जगह-जगह लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को चेतावनी* जारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय में NCORD की 10वीं समीक्षा बैठक, ड्रग्स नेटवर्क पर समन्वित कार्रवाई के निर्देश

 

*काठगोदाम क्षेत्र के कलसिया नाले में भी बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत पुलिस लगातार लोगों को अलर्ट कर रही है।*
*जनपद के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस कार्य कर रही है, घबराएं नहीं।*

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों में फिर करवट लेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी की संभावना, बाकी प्रदेश में शुष्क मौसम।

 

 

 

*सभी यात्रियों और स्थानीय जनता से अपील* है कि अनावश्यक यात्रा करने से बचे तथा तटीय/जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाय एवम सुरक्षित स्थानों में जाकर अपने आप को सुरक्षित रखें। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता हेतु तत्काल *डायल 112/9411112979 अथवा 9412087770* पर संपर्क करें।

*मीडिया सैल*
*(नैनीताल पुलिस)*