नैनीताल में पुलिस की सघन चेकिंग, 80 चालान और 16 वाहन सीज।

नैनीताल में पुलिस की सघन चेकिंग, 80 चालान और 16 वाहन सीज”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल के निर्देशानुसार और क्षेत्राधिकारी रामनगर के नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। उ0नि0 तारा सिंह राणा, उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी, उ0नि0 भुवन चन्द्र जोशी, और उ0नि0 जोगा सिंह ने अपनी टीमों के साथ रानीखेत रोड, लखनपुर, खताडी, शिवलापुर चुंगी, भवानीगंज, कोसीबैराज, मालधन, सावल्दे, पीरूमदारा समेत कई क्षेत्रों में वाहन चेकिंग के साथ-साथ होटल, ढाबों और ठेलों पर शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने दीपेन्द्र चौधरी को सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की दिलाई शपथ।

 

 

 

इस अभियान के तहत, मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर कुल 80 चालान किए गए। 16 वाहनों को सीज किया गया और 64 वाहन चालकों के चालान करते हुए कुल 35,500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा, पुलिस अधिनियम के तहत 12 चालान किए गए और 3,750 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। यह कार्रवाई जनपद में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।

यह भी पढ़ें 👉  थाना ऑफ द मंथ फोकस* *अब थानों की होगी परफॉर्मेंस रैंकिंग! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने शुरू किया “थाना ऑफ द मंथ”* *अपराध नियंत्रण से डिजिटल पुलिसिंग तक होगी कार्यप्रणाली की समीक्षा* *लापरवाही पर कुछ थाना प्रभारियों को लगाई फटकार*
kj
tara