निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केंद्र में संयुक्त निरीक्षण, दवाइयों की अनियमितता समेत कई खामियां मिलीं।

निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केंद्र में संयुक्त निरीक्षण, दवाइयों की अनियमितता समेत कई खामियां मिलीं।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी के आदेश पर बुधवार को गोलापार स्थित निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केंद्र का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा-सुनंदा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद नैनीताल पुलिस।

 

 

निरीक्षण का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल ने किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत भट्ट तथा मनोचिकित्सक डॉ. हिमांशु कांडपाल सहित अन्य अधिकारियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर।

 

 

जांच के दौरान केंद्र में दवाइयों की अनियमितता, निर्धारित मानकों का उल्लंघन, स्वच्छता की कमी और वेंटिलेशन की अपर्याप्त व्यवस्था सहित कई खामियां सामने आईं। अधिकारियों ने इन कमियों पर नाराजगी जताते हुए केंद्र संचालकों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  जल सृष्टि पार्क से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन संग खिंचवाई सेल्फी, प्रोटोकॉल से इतर आम लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों से की बातचीत और सुनीं उनकी बातें।

 

 

 

निरीक्षण टीम ने स्पष्ट किया कि नशा मुक्ति केंद्रों में उपचार, सुरक्षा और स्वच्छता के सभी निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य है। साथ ही निर्देश दिए गए कि सभी कमियों को शीघ्र दूर कर नियमों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।