कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मकान मालिक को सुबह तक सीढ़ी बनाने के सख्त निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मकान मालिक को सुबह तक सीढ़ी बनाने के सख्त निर्देश दिए।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मल्लीताल स्थित रामलाल ब्रदर्स के निकट बासी फुटवियर बिल्डिंग में किराए पर रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला दीपा भट्ट द्वारा की गई शिकायत का संज्ञान लिया।कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मकान मालिक को सुबह तक सीढ़ी बनाने के सख्त निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नारी शक्ति वंदन अधिनियम से सशक्त होगा लोकतंत्र, महिलाओं को मिलेगा समान अधिकार।

 

 

दीपा भट्ट द्वारा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शिकायत की गई कि वह बेंगलुरु में निवासरत अपनी बेटी से मिलने गयी थी, लेकिन जब वह बेंगलुरु से वापस आई तो उसने देखा कि मकान मालिक मोहम्मद आशिम सिद्दीकी द्वारा घर के दोनों दरवाजे बंद कर दिए गए हैं, जिसकी वजह से बुजुर्ग महिला को सारी रात बाहर गुजरानी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री Narendra Modi का देहरादून दौरा, कॉरिडोर लोकार्पण, रोड शो में जनसैलाब, Pushkar Singh Dhami ने किया स्वागत।

 

 

 

दीपक रावत ने मकान मालिक की इस हरकत पर मकान मालिक को कड़ी फटकार लगाई। दीपक रावत ने उप निरीक्षक मल्लीताल दीपक बिष्ट को संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जनपद अंतर्गत इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो उनका प्राथमिकता से संज्ञान लिया जाए। और संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 पर ढिलाई नहीं चलेगी, 30 दिन से लंबित शिकायतों पर विशेष अभियान के निर्देश।

 

 

इस अवसर पर उपज़िलाधिकारी नैनीताल प्रमोद कुमार, प्राधिकरण जेई हेम उपाध्याय, टीआई नगर पालिका परिषद, नैनीताल और पुलिस बल सहित राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।