सड़क सुरक्षा पर फोकस नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद मीणा का अभियान बना वाहन चालकों के लिए चेतावनी* *26 नशेड़ी चालक गिरफ्तार, सड़क पर लापरवाही अब महंगी – दर्जनों वाहन सीज, लाइसेंस निरस्त*

*सड़क सुरक्षा पर फोकस नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद मीणा का अभियान बना वाहन चालकों के लिए चेतावनी*

*26 नशेड़ी चालक गिरफ्तार, सड़क पर लापरवाही अब महंगी – दर्जनों वाहन सीज, लाइसेंस निरस्त*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देश पर जनपद में देर रात तक विशेष वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डॉ. जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल, प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआँ, सुमित पांडेय सीओ रामनगर तथा सभी थाना/यातायात प्रभारियों ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  खताड़ी में मीट और मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, छह कारोबारियों को नोटिस।

वाहनों को रोककर चालकों की ‘अल्कोमीटर’ से जांच की गई, जिसमें कड़ी कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान हुई प्रमुख कार्रवाई:

  • ड्रंक एंड ड्राइव में 26 चालक गिरफ्तार, 34 वाहन सीज।

  • ओवर स्पीड में 38 चालकों पर कार्रवाई।

  • 09 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

  • दिनांक 17-09-2025 को यातायात नियम उल्लंघन पर 520 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, 34 वाहन सीज, ₹1,31,900 का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी: सीएम धामी।

पुलिस के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  जल सृष्टि पार्क से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन संग खिंचवाई सेल्फी, प्रोटोकॉल से इतर आम लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों से की बातचीत और सुनीं उनकी बातें।

पुलिस की अपील

जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा नशे की हालत और ओवर स्पीड में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें।

– मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस