मोहन सिंह नेगी को सेवानिवृत्ति पर विदाई।

ख़बर शेयर करें -

मोहन सिंह नेगी को सेवानिवृत्ति पर विदाई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पदाक

 

*रामनगर।पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में कार्यालय लिपिक मोहन सिंह नेगी को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई।प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे,चीफ प्रॉक्टर प्रो.आर.डी.सिंह,प्रो.एस.एस.मौर्य,स्टाफ क्लब की संयोजिका डॉ.निवेदिता अवस्थी व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जी.एस.जंगपांगी ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर मोहन सिंह नेगी को सम्मानित किया।मोहन सिंह नेगी की सेवानिवृत्ति पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, समृद्ध जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना कर सेवानिवृत्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की बड़ी पहल, विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना से बदलेगी मसूरी की तस्वीर।

 

 

 

सभी ने महाविद्यालय में उनके द्वारा की गई कर्तव्यनिष्ठ सेवा, अनुशासन,सहयोग एवं सत्यनिष्ठा की सराहना की।इस अवसर पर महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष ललित कड़ाकोटी,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रविन्द्र रौतेला ने माल्यार्पण कर उनके सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में भाजपा पर तीखा हमला, महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और मानव-वन्यजीव संघर्ष को बनाया मुद्दा, 2027 में सत्ता परिवर्तन का किया दावा।

 

 

 

 

विदाई समारोह में डॉ.आर.एस.कन्नौजिया, डॉ.सुमन कुमार,डॉ.शरद भट्ट,डॉ.अल्का राजौरिया,डॉ.योगेश चन्द्र,डॉ.शिप्रा पन्त डॉ.डी.एन.जोशी,डॉ.जे.पी.त्यागी,पीसी सती, आनन्द बल्लभ रिखाड़ी,रन्जीत सिंह,नन्दन सिंह रौतेला आदि उपस्थित थे।मंच संचालन डॉ.डी.एन.जोशी ने किया।*

यह भी पढ़ें 👉  मां की दुआ और पुलिस की मेहनत लाई रंग, दिल्ली से सकुशल मिला लापता किशोर।

ख़बर शेयर करें -