सीओ भवाली ने थाना मुक्तेश्वर का किया अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

सीओ भवाली ने थाना मुक्तेश्वर का किया अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

सुमित पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक भवाली द्वारा थाना मुक्तेश्वर का अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण* करते हुए थाने की कार्यप्रणाली, सुरक्षा प्रबंधन, और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आबकारी विभाग की नाक के नीचे दौड़ रही कच्ची शराब की खेप, आखिर किसकी शह पर चल रहा कारोबार?

 

 

निरीक्षण के दौरान *कार्यालय के अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, दंगा नियत्रण शस्त्रों/टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस मालों/ वाहनों, मैस, बैरक, परिसर, सरकारी आवास आदि* का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेख एवं सरकारी संपत्ति उपकरण सही पाए गए। उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे *जनता के साथ बेहतर संवाद* सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट में पर्यटकों का महाकुंभ! खुलने से पहले ही ढिकाला फुल, 15 नवंबर से शुरू होगा जंगल का रोमांच।

 

 

*निरीक्षण के दौरान कमित जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर सहित थाने के अन्य अधि0/कर्म0 मौजूद रहे।* सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से शस्त्राभ्यास कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 13 खिलाड़ी एशियन चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम, पदकों का लक्ष्य लेकर UAE रवाना।

 

 

थाना मुक्तेश्वर में निरीक्षण के उपरान्त *समस्त कर्मचारीगणों का सम्मेलन* लिया गया। सभी की समस्या सुनी गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।