रेखालखत्ता में पहली बार पहुंचे सांसद अजय भट्ट, ग्रामीणों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

ख़बर शेयर करें -

रेखालखत्ता में पहली बार पहुंचे सांसद अजय भट्ट, ग्रामीणों ने किया गर्मजोशी से स्वागत,

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट आज अपने संसदीय क्षेत्र के दूरस्थ इलाके रेखालखत्ता में पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया। वही आजादी के बाद पहली बार अपने बीच में सांसद को देख ग्रामीण गदगद हो उठे, उन्होंने  भट्ट भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  बुलेट पर नैनीताल कप्तान, कंधे से कंधा मिलाकर जवान ऐतिहासिक भीड़ के बीच सफल रहा कैंची धाम प्रबंधन!  आस्था का महासागर, चेहरे पर मुस्कान, कैंची धाम में ऐतिहासिक भीड़ ने किए सुव्यवस्थित दर्शन! 

 

 

 

बुधवार को सांसद  भट्ट नैनीताल जिले के दूरस्थ क्षेत्र रेखालखत्ता में ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां ग्रामीण ने पहली बार अपने बीच में सांसद को देख उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। रेखालखत्ता वासियों ने उनको राजस्व गांव का दर्जा दिये जाने के साथ ही हाई स्कूल के लिए क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराने, गलियों में आईबीएम बिछाने और एक महीने के भीतर सरकारी चिकित्सा कैंप लगाने सहित विभिन्न मांगों को संसद के समक्ष रखा जिस पर सांसद श्री भट्ट ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया । इसके अलावा सार्वजनिक हैंड पंप लगाने तथा वंचित परिवारों को सोलर लाइट दिए जाने की मांग भी ग्रामीणों की तरफ से रखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला 2026: बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था का सैलाब, 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन।

 

 

 

इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोलापार  पान सिंह मेवाड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, बहादुर सिंह कार्की ललित प्रसाद आर्य, नेत्र सिंह बिष्ट, त्रिलोक नौला, हीरा सिंह बिष्ट, गंगापुरी गोस्वामी, प्रताप राम, नंदन बोरा, बसंत सनवाल, नवीन जोशी, दीपू सम्मल, बालम बिष्ट, कमलेश संभल, दिलीप रावत, आनंद शर्मा समेत 300 परिवार रेखालखत्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बाघ का हमला, पानी भरने गई महिला पर झपटा टाइगर, गांव में दहशत का माहौल।

ख़बर शेयर करें -