अवैध स्मैक का कारोबार करने पर नैनीताल पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

अवैध स्मैक का कारोबार करने पर नैनीताल पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाए जाने हेतु सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी गीता धामी संग मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मनाया करवाचौथ का पर्व।

 

 

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 13.34 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।

 

 

दिनांक 06.09.2024 को उप निरीक्षक विरेंद्र चंद्र द्वारा मय हमराही कर्मगाणों के दौराने चैकिंग गोला पार्किंग बनभूलपुरा के पास अमन सिद्दीकी पुत्र आफताब सिद्दीकी निवासी वार्ड न0 24 गफूर बस्ती थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 30 वर्ष को अवैध स्मैक की तस्करी करने पर गिरफ्तार किया गया, उक्त संबंध में थाना बनभूलपुरा में मुकदमा एफआईआर नं0-174/24 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की बुनियाद को मिला सम्मान! रामनगर में बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों के लिए संजय डॉल्बी ने आयोजित किया विशेष समारोह।

 

 

पुलिस टीम
1- श्री नीरज भाकुनी
थानाध्यक्ष बनभूलपुरा
2- उ0नि0 विरेन्द्र चन्द्र
3- कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा
4- कानि0 सुनील कुमार
5- कानि0 महबूब अली