कारगिल विजय दिवस पर नैनीताल पुलिस ने दी वीर शहीदों को सलामी।

कारगिल विजय दिवस पर नैनीताल पुलिस ने दी वीर शहीदों को सलामी।

 

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

देशभर में आज 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है, जो भारतीय सेना के साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। भारतीय सेना द्वारा 1999 में ऑपरेशन विजय के तहत दुर्गम पहाड़ियों पर कब्जा दोबारा हासिल किया गया ।

 

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटा नैनीताल प्रशासन, शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू होंगे भव्य कार्यक्रम।

 

 

आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा युद्ध स्मारक हल्द्वानी में जाकर शहीद वीरों को नमन कर उनके शौर्य, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने वीर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा पुलिस सम्मान गार्द द्वारा अमर शहीदों को सलामी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने की अनूठी पहल, भीमताल में खुला पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान।

 

 

 

इस मौके पर गजराज बिष्ट महापौर हल्द्वानी,  प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी,  राहुल शाह उपजिलाधिकारी हल्द्वानी,  नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी,  हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  होटल युवराज में चल रहा था देह व्यापार का कथित कारोबार, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं बरामद।