किसानों के लिए नेचर बायो फूड्स कंपनी का सहयोग जारी।

किसानों के लिए नेचर बायो फूड्स कंपनी का सहयोग जारी।

किसानों के लिए नेचर बायो फूड्स कंपनी का सहयोग जारी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। नेचर बायो फूड्स कंपनी की रामनगर किसान परियोजना के अंतर्गत किसानों को उनकी जरूरतों के अनुसार तिरपाल का वितरण किया गया। यह वितरण कोटबाग, ढेला, ओखलडूंगा, पाटकोट और बैलपड़ाव क्षेत्रों में किया गया, जिससे किसानों की गेहूं और धान की फसलें सुरक्षित रह सकें।

परियोजना के तहत 1339 किसान सदस्य लाभान्वित हो रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य किसानों के सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विकास में योगदान देना है।

किसानों के हित में निरंतर प्रयास

रामनगर किसान परियोजना के अध्यक्ष बहादुर सिंह बजवाल ने कहा कि किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और उनके हितों को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियां मातम में बदलीं! रामनगर में मौत बनकर दौड़ी कार, ऑटो को कई बार पलटाया, महिला की मौत, दूसरी जिंदगी और मौत से जूझ रही।

पहले भी वितरित किए जा चुके हैं उपकरण

परियोजना के तहत पहले भी धान साफ करने वाले पंखे, स्प्रे पंप, सोलर टॉर्च आदि वितरित किए जा चुके हैं। इस वर्ष स्कूल बैग भी बांटे गए। आने वाले समय में ढेला गांव में वायर फेंसिंग, सिंचाई नालियों के जीर्णोद्धार और कृषि सेवा केंद्र की व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियां मातम में बदलीं! रामनगर में मौत बनकर दौड़ी कार, ऑटो को कई बार पलटाया, महिला की मौत, दूसरी जिंदगी और मौत से जूझ रही।

किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील

नेचर बायो फूड्स के परियोजना प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने किसानों से अधिक से अधिक जैविक बासमती धान लगाने का आग्रह किया और अब तक किसानों के मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियां मातम में बदलीं! रामनगर में मौत बनकर दौड़ी कार, ऑटो को कई बार पलटाया, महिला की मौत, दूसरी जिंदगी और मौत से जूझ रही।

इस मौके पर बहादुर सिंह बजवाल, वीरेंद्र कुमार, नरेंद्र बिष्ट, नंदन सिंह मायल, मांगा चंद, शंकर लाल, नवीन चंद, संजय पांडे सहित कई किसान उपस्थित रहे।