ट्रक से गिरने पर युवक की मौत, भाई और चाचा  शव को सड़क पर छोड़कर भागने लगे।

ख़बर शेयर करें -

ट्रक से गिरने पर युवक की मौत, भाई और चाचा  शव को सड़क पर छोड़कर भागने लगे।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद भाई और चाचा उसके शव को सड़क पर छोड़कर भागने लगे। हालांकि भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, बीती रात बदरपुर इलाके में एक डीसीएम ट्रक से एक युवक गिर गया। युवक की मौके पर मौत हो गई। ट्रक को उसका चाचा चला रहा था। जबकि साथ में उसका भाई बैठा था। तेज रफ्तार होने की वजह से युवक खिड़की से नीचे गिर गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक के शव के ऊपर चादर उड़ा कर मौके से भाग रहे थे, हालांकि पुलिस अधिकारी जांच करने की बात कह रहे हैं। लोगों ने आरोपियों का पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बदरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर ट्रॉली को बिना अभिवहन पास के सेमल प्रकाष्ठ ले जाते हुए पकड़ा।

 

 

 

बदरपुर पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक ट्रक से कैसे गिर गया। उसका भाई और चाचा उसे मौके पर छोड़कर क्यों भाग रहे थे, हो सकता है कि उस समय युवक जिंदा हो उसे अस्पताल ले जाते तो शायद वह बच सकता था।

error: Content is protected !!