एसएसपी के निर्देश पर रेस्टोरेंट में शराब परोसने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे।

एसएसपी के निर्देश पर रेस्टोरेंट में शराब परोसने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देश पर जनपद में अवैध नशा तस्करों और शराब परोसने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में टीपी नगर चौकी पुलिस टीम द्वारा होटल व ढाबों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गुप्ता रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति सुरेश चंद्र जोशी पुत्र पूर्वादत्त चंद्र जोशी, निवासी दन्या, जिला अल्मोड़ा (हाल गुप्ता रेस्टोरेंट, ट्रांसपोर्ट नगर हल्द्वानी) को रेस्टोरेंट में शराब पिलाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में धारा 60/21 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा हाट बाजार में कथित वसूली का बड़ा खेल! विपिन चौधरी और सूरज चौधरी पर रोजाना 10 हजार रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप, जिला पंचायत में पहुंची शिकायत।

गिरफ्तारी टीम

  • उपनिरीक्षक मनोज कुमार, प्रभारी चौकी टीपी नगर

  • हेड कॉन्स्टेबल दिगम्बर सनवाल

  • कांस्टेबल अनिल टम्टा, चौकी टीपी नगर

  • कांस्टेबल प्रदीप सिंह, चौकी टीपी नगर

यह भी पढ़ें 👉  मिठास में मिलावट का शक! रामनगर में गुड़ कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच।

 

मीडिया सैल, जनपद नैनीताल