“हनुमान जन्मोत्सव पर रामनगर के बालाजी मंदिर में भव्य आयोजन, CM धामी ने किए दर्शन”

"हनुमान जन्मोत्सव पर रामनगर के बालाजी मंदिर में भव्य आयोजन, CM धामी ने किए दर्शन"
ख़बर शेयर करें -

“हनुमान जन्मोत्सव पर रामनगर के बालाजी मंदिर में भव्य आयोजन, CM धामी ने किए दर्शन”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सिद्ध पीठ श्री बालाजी मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया तथा भगवान को 56 भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *💥 बाउंसरों के साथ घूमकर खौफ बनाना पड़ा भारी… पुलिस ने सबको थाने में बैठाकर उतारा रौब* *🚨लाइसेंसी हथियारों का गलत इस्तेमाल पड़ा भारी — पुलिस ने तुरंत किया जब्त* 💥*जनपद में अपराध, गुंडागर्दी और दहशत फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं… कानून तोड़ोगे तो सीधा एक्शन होगा- SSP मंजुनाथ टीसी*

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। लगभग 8 से 10 हजार भक्तों ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव का बड़ा विजन, उत्तराखंड में अब बागवानी बनेगी किसानों की ताकत।

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही उन्होंने मंदिर समिति द्वारा किए गए आयोजन की सराहना की।

मंदिर समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गईं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कई सेवकों का योगदान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  गौला किनारे चल रहा था सट्टे का खेल, तभी पहुंच गई पुलिस!” बनभूलपुरा में ‘खाई-बाड़ी’ का काला कारोबार बेनकाब, दो सटोरिये चढ़े पुलिस के हत्थे।

मंदिर के महंत डॉ. शुभम गर्ग ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।