हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने आवास परिसर में वृक्षारोपण किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी
ख़बर शेयर करें -

हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने आवास परिसर में वृक्षारोपण किया।

 

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने आम की पूषा श्रेष्ठ प्रजाति का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेश में सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं विभागों के माध्यम से व्यापक स्तर से वृक्षारोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन की दिशा में राज्य में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश में जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी को आगे आने का अहवाहन किया गया है। राज्य में इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य में 1200 से अधिक अमृत सरोवर बनाए गए हैं। इस दिशा में आगे भी लगातार कार्य होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने सूचना विभाग के नववर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का किया विमोचन

 

 

 

हरेला पर्व के अवसर पर श्रीमती गीता पुष्कर धामी एवं कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने भी वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नेचर बायो फूड्स ने स्कॉलरशिप व स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड की शुरुआत, होनहार छात्र-खिलाड़ी सम्मानित।

 

 

इस अवसर पर अपर सचिव  रणवीर सिंह चौहान, मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत डॉ. पराग मधुकर धकाते, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी, उद्यान प्रभारी  दीपक पुरोहित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *