मृतक परिवारों को एक करोड़ की सहायता राशि दे सरकार प्रदेश उपाध्यक्ष  एस पी एस रावत।

ख़बर शेयर करें -

मृतक परिवारों को एक करोड़ की सहायता राशि दे सरकार प्रदेश उपाध्यक्ष  एस पी एस रावत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

आपदा नहीं लापरवाही से जानमाल का नुकसान हुआ

चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट में कल करंट लगने से एक मजदूर की मृत्यु होने पर आज मृतक का पंचनामा करने के लिए पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पंचनामा की कार्यवाही को अंजाम दे रहे थे तो ऐसे में उस विद्युत लाइन पर निहायत गैरजिम्मेदाराना तरीके से विद्युत प्रवाह करके वहां पर उपस्थित पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों को करंट लगने से बड़ी संख्या में लोगों की घटनास्थल पर मृत्यु हो जाना अत्यंत दुखद घटना है। यह घटना कोई दैवी आपदा न होकर मानव जनित दुर्घटना है, जिसके लिए सरकार का तंत्र दोषी है। आम आदमी पार्टी इस घटना के सभी मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने, शोकसंतप्त परिवारों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड और NEET परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, 20-21 जून को रहेगा विशेष डायवर्जन।

 

 

हमारी मांग है कि घायलों को शीघ्र उचित इलाज की व्यवस्था की जाय। पीड़ित परिवारों को प्रति परिवार एक करोड़ का मुआवजा दिया जाय। विद्युत लाइन जिसके करंट से इतनी बड़ी दुर्घटना घटित हुई में करंट छोड़ने के दोषी अधिकारियों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करके आवश्यक कानूनी कार्यवाही करके दंडित किया जाय। सरकार अपनी इस गलती के लिए जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

यह भी पढ़ें 👉  गैंगस्टर एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, जिला बदर की कार्रवाई से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा।

 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  एस पी एस रावत ने जानकारी देते हुए कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया रावत ने कहा घटना की उच्च स्तरीय जांच हो,आम आदमी पार्टी के पूर्व चमोली विधानसभा प्रभारी अनूप सिंह रावत ने कहा कि यह सरकारी लापरवाही के कारण हुआ जिसके लिए सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  खुशियों का सफर बना मातम, नैनीताल मार्ग पर खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *