पुलिस होली मिलन: एकता, प्रेम और सेवा का उत्सव, एसएसपी नैनीताल ने अधिकारियों व कर्मचारियों संग खेली होली।

पुलिस होली मिलन: एकता, प्रेम और सेवा का उत्सव, एसएसपी नैनीताल ने अधिकारियों व कर्मचारियों संग खेली होली।

पुलिस होली मिलन: एकता, प्रेम और सेवा का उत्सव, एसएसपी नैनीताल ने अधिकारियों व कर्मचारियों संग खेली होली।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 15 मार्च – होली के शुभ अवसर पर नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रहलाद नारायण मीणा ने अपने आवास पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ रंगों का यह पावन पर्व मनाया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

इस दौरान एसएसपी ने सभी को सुख, समृद्धि और खुशहाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रवासी बुद्धिजीवियों के सुझावों से बनेगी उत्तराखंड के विकास की नई रणनीति, सीएम धामी ने साझा की प्राथमिकताएं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाइयां दीं और होली के पारंपरिक गीतों पर झूमते हुए पर्व का आनंद लिया। एसएसपी मीणा ने पुलिसकर्मियों के समर्पण और सेवा की भावना की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन बल के मनोबल को बढ़ाते हैं एवं आपसी मेल-जोल को मजबूत करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

इस उत्सव में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अनेक पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर और शुभकामनाएं देकर होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया।