फाँटो ईको टूरिज्म जोन पहुंचे प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, वन संरक्षण और पर्यटन विकास को लेकर दिए अहम निर्देश।

फाँटो ईको टूरिज्म जोन पहुंचे प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, वन संरक्षण और पर्यटन विकास को लेकर दिए अहम निर्देश।

फाँटो ईको टूरिज्म जोन पहुंचे प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, वन संरक्षण और पर्यटन विकास को लेकर दिए अहम निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। उत्तराखण्ड शासन के प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने शनिवार, 28 जून 2026 को तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के अंतर्गत उत्तरी जसपुर रेंज (फाँटो) स्थित ईको टूरिज्म जोन का निरीक्षण एवं भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ईको टेंट, ट्री हाउस, ईको-टूरिज्म कक्ष, ईको हट्स सहित पर्यटकों के लिए विकसित विभिन्न सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत फाँटो परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा जनसहभागिता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण और जनभागीदारी के माध्यम से ही पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ, नामांकन वापसी में किसी ने नहीं लिया नाम वापस, 28 सितंबर को होगी आम सभा।

 

 

इसके उपरांत प्रमुख सचिव ने वन संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण एवं ईको-टूरिज्म गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ईको-टूरिज्म को स्थानीय समुदायों से जोड़ते हुए जनसहभागिता को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ - मीट मार्केट में नियमों की खुलेआम धज्जियां, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर FDA का शिकंजा।

 

 

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चन्द्र आर्य, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला, उप प्रभागीय वनाधिकारी (जसपुर) संदीप गिरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी (कॉर्बेट टाइगर रिजर्व) अमित ग्वासकोटी, वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी जसपुर रेंज कृपाल सिंह बिष्ट सहित उत्तरी जसपुर रेंज (फाँटो) के समस्त वनाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।