उत्तराखंड में हथियारों की खेप खपाने के मंसूबों पर SSP डॉ0 मंजूनाथ का वार, SOG/ चोरगलिया पुलिस ने 8 तमंचों व 10 कारतूसों के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, अवैध हथियारों, नशे और अपराध को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा- SSP मंजुनाथ टीसी।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी/चोरगलिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी और चोरगलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरजनपदीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम 27 जून 2026 को एमवीआर गेट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गलफार गेट की ओर जाने वाले मार्ग से एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राइजिंग सिटी' में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संदेश, विकास की रफ्तार को मिलेगी नई उड़ान।

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से दो 12 बोर के देशी तमंचे, छह 315 बोर के देशी तमंचे तथा कुल 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 30/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रियासत पुत्र रईस अहमद (30 वर्ष) निवासी ग्राम नकुलिया, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास, हथियारों की खरीद-फरोख्त के स्रोत तथा सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मोहर्रम को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन निगरानी और रातभर चला सघन चेकिंग अभियान, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक निधि शर्मा, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन, हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह कठायत, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा, कांस्टेबल भारत भूषण तथा कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे।

इस उल्लेखनीय सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए ₹2,500 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

ख़बर शेयर करें -