एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर सड़क सुरक्षा अभियान तेज, 16 चालक गिरफ्तार, 23 वाहन सीज।

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर सड़क सुरक्षा अभियान तेज, 16 चालक गिरफ्तार, 23 वाहन सीज।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ बृहद अभियान जारी है। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और अराजकतत्वों पर अंकुश लगाने के लिए जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जलजनित रोग प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, घर-घर स्क्रीनिंग जारी।

अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 16 चालकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 23 वाहन सीज किए गए। इसके अलावा 245 चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए ₹74,000 का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, छह सेंटरों पर कार्रवाई, 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और स्वयं व दूसरों की जान को जोखिम में न डालें।

यह भी पढ़ें 👉  चरस की बड़ी खेप लेकर निकले थे दो तस्कर, काठगोदाम पुलिस-STF ने दबोचे।

— मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस