मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को सितारगंज पुलिस नें किया गिरफ्तार।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक 

दिनांक 03.06.2022 को वादी गोपाल वैद्य पुत्र गौरंग वैद्य निवासी ग्राम बरुवाबाग, पालनगर, थाना सितारगंज, जिला उधमसिंहनगर द्वारा प्रेषित प्रार्थना पत्र बावत दिनांक 29-5-2022 को अज्ञात अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस रजिस्ट्रेशन नंबर UK06AM6798 को चुरा ले जाने के संबन्ध में थाना सितारगंज पर FIR NO 205/2022 U/S 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। बरामदगी व अभियुक्तगणों की तलाश हेतु श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सितारगंज व प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के निर्देशन में तथा उपनिरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।

उक्त गठित टीम द्वारा दिनांक 8.8.2022 को दिन में लगभग 12:55 बजे मुखबिर की सूचना पर अमनदीप सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी कंबोजनगर, थाना हजारा, जिला पीलीभीत, उ0प्र0, उम्र 22 वर्ष को बमनपुरी तिराहे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मुकदमे से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद की गई, अभियुक्त को उसके जुर्म धारा 379/411 IPC से अवगत कराते हुए हस्बकायदा गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जल सृष्टि पार्क से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन संग खिंचवाई सेल्फी, प्रोटोकॉल से इतर आम लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों से की बातचीत और सुनीं उनकी बातें।

 

*बरामद माल*

1- मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस रजिस्ट्रेशन नं0 UK06AM6798

*नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्त*

1- अमनदीप सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी कंबोजनगर, थाना हजारा, जिला पीलीभीत, उ0प्र0, उम्र 22 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के सपनों को पंख देने की तैयारी, शिक्षा से रोजगार तक अवसर बढ़ाने में जुटी धामी सरकार।

 

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त*

1- FIR NO. 45/2021 धारा 379/411 IPC थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर
2- FIR NO. 47/2021 धारा 379/411 IPC थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर