गला रेतकर हत्या: पति-पत्नी के शव मिले, चाचा ने पुलिसकर्मियों को दी जानकारी।

ख़बर शेयर करें -

गला रेतकर हत्या: पति-पत्नी के शव मिले, चाचा ने पुलिसकर्मियों को दी जानकारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मुरादाबाद में पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी चाचा ने थाने में पहुंचकर इसकी जानकारी दी तो पुलिसकर्मी सन्न रह गए। पुलिस मौके पर पहुंच दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जीरो टॉलरेंस नीति पर SSP NAINITAL बड़ा प्रहार, वायरल वीडियो का संज्ञान, महिला से अभद्रता और धमकी देने वाला गिरफ्तार

 

 

परशुपुरा बाजे गांव में वरुण कुमार (25) पत्नी बबीता (24) के साथ रहता था। वह एक मोबाइल की दुकान में काम करता था।बगल में रहने वाले उसके चाचा से मामूली विवाद चला आ रहा था। बताया जाता है कि शनिवार को दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद चाचा ने मौका पाकर दोनों की देर रात गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद वह सुबह भगतपुर थाने पहुंचा।

जब उसने हत्या की जानकारी दी तो पुलिस कर्मी भी यकीन नहीं कर पाए। उसने कहा कि दोनों को मार दिया है जाकर देख लो। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली विभाग कार्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल, स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन।

ख़बर शेयर करें -