कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में बड़ा हादसा, 26 लोगों की मौत जबकि 50 लोग गंभीर रूप से घायल।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में बड़ा हादसा हो गया है। भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में लापरवाही के चलते स्टेशन इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। बाहरी कानपुर के एसपी टीएस सिंह ने कहा कि जांच चल रही है। अगर कोई और भी दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता, बनभूलपुरा से 19 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार।

 

मिली जानकारी के अनुसार, कोरथा गांव निवासी एक मुंडन संस्कार में फतेहपुर गए थे। वहीं, से मुंडन करा कर लौट रहे ट्रैक्टर सवार ट्राली सहित हादसे के बाद खंती पानी भरे में जा गिरे। घटना से भयंकर चीख पुकार मच गई। आधे घंटे तक ट्राली बाहर नहीं निकाली जा सकी। इससे पानी के अंदर ही अधिकतर लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: एआरटीओ ऋषु तिवारी का बड़ा एक्शन, सघन चेकिंग में 30 चालान।

 

 

कानपुर के डीएम विशाक अय्यर ने बताया कि सभी 26 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। शवों को उनके गांव भेजा गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में करीब 50 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  जब कप्तान खुद मैदान में हों, तो खुशियाँ लौट ही आती हैं! – कप्तान डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने 37 लाख के 200 खोए फोन सौंपकर कहा- 'आपकी अमानत, आपके हाथ' फरियादियों ने कहा THANKYOU नैनीताल पुलिस।

 

 

26 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं और रेस्क्यू अभियान जारी है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *