“स्मैक की पुड़िया… शराब की पेटियां… लेकिन पुलिस की नज़र से बच नहीं पाए नशे के सौदागर!”

ख़बर शेयर करें -

“स्मैक की पुड़िया… शराब की पेटियां… लेकिन पुलिस की नज़र से बच नहीं पाए नशे के सौदागर!”

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी में नशे के कारोबारियों ने सोचा था कि उनका खेल चलता रहेगा… लेकिन उन्हें नहीं पता था कि बनभूलपुरा पुलिस पहले से ही उनके हर कदम पर नजर रखे बैठी है। एक तरफ स्मैक लेकर घूम रही महिला तस्कर… दूसरी तरफ स्कूटी में शराब की खेप लेकर निकला तस्कर… लेकिन दोनों का सफर सलाखों तक पहुंचकर खत्म हुआ। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस ने एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई कर नशे के कारोबारियों को बड़ा झटका दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  230 करोड़ की परियोजना पर कमिश्नर का सख्त एक्शन... देरी हुई तो अफसर होंगे जिम्मेदार!"

 

गौला पार्किंग के पास पुलिस संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक युवती पुलिस को देखकर घबरा गई। शक होने पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 10.26 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने 20 वर्षीय शहनाज को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह नशा किसके इशारे पर और किन लोगों तक पहुंचाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  लापता हुए 3 किशोर, पुलिस की तेजी से कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद।

 

 

उधर गौला पुल पर पुलिस ने एक स्कूटी को रोककर तलाशी ली। स्कूटी में रखा सफेद कट्टा खुलते ही पुलिस के सामने शराब की पूरी खेप आ गई। कट्टे में रखी तीन पेटियों से 144 पव्वे माल्टा शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी नीरज जोशी को गिरफ्तार कर लिया। अब जांच इस बात की हो रही है कि यह खेप कहां से आई थी और किस इलाके में सप्लाई की जानी थी।

यह भी पढ़ें 👉  छोई की जर्जर सड़क को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात।

 

 

हल्द्वानी में पुलिस का संदेश बिल्कुल साफ है—नशे का कारोबार करने वालों के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस लगातार एक के बाद एक वार कर रही है और नशे के सौदागरों की पूरी चेन तोड़ने में जुटी है।


ख़बर शेयर करें -