सीसीटीवी तोड़कर पर्स और सामान की चोरी, रामनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

सीसीटीवी तोड़कर पर्स और सामान की चोरी, रामनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

सीसीटीवी तोड़कर पर्स और सामान की चोरी, रामनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर के पीरूमदारा इलाके में चिश्ती केटरिंग हाउस के ऑफिस में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 11 अक्टूबर 2024 को वादी नफीस खान पुत्र रईस खान निवासी ब्लॉक रोड, खताड़ी, रामनगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात चोर ने ऑफिस का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरों की वायर काट दी और दो कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। चोरी के दौरान दुकान के मुंशी कुन्दन के पर्स से ₹2,650, आधार कार्ड और कैमरों की एलसीडी भी चुरा ली गई

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल खोया? उम्मीद मत खोइए... नैनीताल पुलिस है ना! 💯 जो खोया था, वो वापस मिला'— SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की मॉनिटरिंग में नैनीताल पुलिस का शानदार रिकॉर्ड Rs. 56 लाख के मोबाइल बरामद, 256 चेहरों पर मुस्कान!

 

 

 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर नं. 299/24 धारा 331(4)/305ए/324(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शनि कश्यप (20 वर्ष) पुत्र गुड्डू कश्यप, निवासी राम सिंह साइकिल गली, पीरूमदारा, और एक विधि विवादित किशोर को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मोहर्रम को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन निगरानी और रातभर चला सघन चेकिंग अभियान, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी।

 

 

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  संतों के आशीर्वाद से बनेगा श्रेष्ठ उत्तराखण्ड, सनातन संस्कृति हमारी पहचान : मुख्यमंत्री धामी।

ख़बर शेयर करें -