नगर निगम क्षेत्र में जन सुविधा शिविरों का सफल आयोजन, नागरिकों को मिली त्वरित राहत।

नगर निगम क्षेत्र में जन सुविधा शिविरों का सफल आयोजन, नागरिकों को मिली त्वरित राहत।

नगर निगम क्षेत्र में जन सुविधा शिविरों का सफल आयोजन, नागरिकों को मिली त्वरित राहत।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में दिनांक 23 अगस्त 2025 (शनिवार) को जन सुविधा शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं विभागीय सेवाओं को जनता तक पहुंचाना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस बनी अपनों को मिलाने वाली कड़ी, 86 श्रद्धालुओं की मदद, 57 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया परिवार से, 29 लोगों का खोया सामान लौटाया, SSP सहित अन्य अधिकारियों ने की खरीदारी, स्थानीय एवं दूर-दूर से आये व्यापारियों का बढ़ाया मनोबल।

शिविर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक वार्ड संख्या 45 के पार्षद कार्यालय एवं वार्ड संख्या 46 के अमृता आश्रम, हल्द्वानी में आयोजित हुए। विभिन्न विभागों के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं।

शिविर में उल्लेखनीय उपलब्धियां रही—

  • आधार सेवा: कुल 40 नए आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित।

  • विद्युत विभाग: नए ट्रांसफार्मर एवं विद्युत पोल स्थापित करने संबंधी आवेदन प्राप्त, निस्तारण की कार्रवाई प्रगति पर।

  • पूर्ति विभाग: कुल 11 शिकायतें दर्ज, जिनमें नया राशन कार्ड बनाने एवं नाम जोड़ने से संबंधित प्रकरण सम्मिलित।

  • यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC): विवाह पंजीकरण हेतु आवेदन प्राप्त।

  • नगर निगम: कुल 04 शिकायतें दर्ज, मुख्यतः स्ट्रीट लाइट दुरुस्तीकरण संबंधी, जिनका समाधान आज सायं तक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार।

नागरिकों ने इस पहल को जनहित में अत्यंत सराहनीय बताते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने प्रशासन एवं नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी कदम बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रीट लाइटों की लापरवाही पर अब रोज होगी निगरानी, दीपक रावत ने मांगी वार्डवार रिपोर्ट।

अगला शिविर:
दिनांक 25 अगस्त 2025 को वार्ड संख्या 43 (सेकेंड हैंड रेस्टोरेंट, नियर जीना भवन, छड़ायल सुयाल) एवं वार्ड संख्या 44 (पार्षद कार्यालय) में आयोजित होगा।