तरुण ताइक्वांडो अकादमी, रामनगर ने नैनीताल जिला चैंपियनशिप में लहराया परचम, जीते 19 पदक।

तरुण ताइक्वांडो अकादमी, रामनगर ने नैनीताल जिला चैंपियनशिप में लहराया परचम, जीते 19 पदक।

उधम सिंह राठौर -प्रधान संपादक

हल्द्वानी (गोलापार) – 4 से 5 अक्टूबर तक आयोजित नैनीताल जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 (संस्करण 21) में तरुण ताइक्वांडो अकादमी, रामनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली और धनतेरस पर नैनीताल पुलिस का हाईटेक पहरा, 233 सीसीटीवी कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी, ड्रोन से भी रखी जाएगी नजर।

अकादमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में 8 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य पदक अपने नाम किए।

स्वर्ण पदक विजेता – कृतिका पांडे, गौरव पांडे, हार्दिक मथपाल, हार्दिक खड़का, वैश्नवी गौर, रौशनी, हर्षित सिंह और ध्रुव नेगी।


रजत पदक विजेता – भूमिका घुगत्याल, लक्ष्य प्रताप सिंह नेगी, रिया, विवेक रावत और सार्थक भदूला।


कांस्य पदक विजेता – योगेश सती, ओम पांडे, दीपांशु भदूला, चिन्मय जोशी, मानवी जोशी और भूमिका पांडे।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

अब अकादमी के सभी स्वर्ण विजेता खिलाड़ी 10 से 12 अक्टूबर को हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।

कोच तरुण भट्ट ने कहा – “यह सफलता हमारे खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। हमारा लक्ष्य अब राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल करना है।”

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन विभाग का महाएक्शन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर 81 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 1100 जवानों ने घेरा पूरा इलाका।

रामनगर में खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों और खेल प्रेमियों में हर्ष और गर्व की लहर है।


तरुण ताइक्वांडो अकादमी ने एक बार फिर साबित किया है कि सच्चे जज़्बे और मेहनत से सफलता स्वयं रास्ता बनाती है।