मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में हुई भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पाई जाने पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए.

अमीत नोटियाल  – संवाददाता 

मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में हुई भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पाई जाने पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं

*वर्ष 2016 में ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में ओएमआर शीट में गड़बड़ी* की पुष्टि जांच में होने के उपरांत विजिलेंस में मुकदमा जनवरी 2020 में दर्ज किया गया था.

 

यह भी पढ़ें 👉  बाघ, हाथी और तेंदुए के दीदार के लिए तैयार नंधौर अभयारण्य, नए पर्यटन सत्र का सांसद अजय भट्ट ने किया आगाज।

उपरोक्त मुकदमे की गंभीरता को देखते हुए *मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उपरोक्त मुकदमे को एसटीएफ को स्थांतरित करने के आदेश निर्गत किए थे*

उपरोक्त मुकदमा एसटीएफ द्वारा कुछ दिन पूर्व प्राप्त होने पर गहन पूछताछ और साक्ष्य संकलन की कार्यवाही शुरू की गई आज उपरोक्त 2016 की ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में पुख्ता साक्ष्य के आधार पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए *उपरोक्त परीक्षा में गड़बड़ी के प्रथम लिंक का खुलासा कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

मुकेश कुमार शर्मा पुत्र सुरेश आनंद शर्मा निवासी मोहल्ला बसंत बिहार गिरीताल थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर मूल पता ग्राम पंजारा बिचला तहसील धुमाकोट जिला पौड़ी गढ़वाल लोक सेवक राजकीय प्राथमिक विद्यालय च्छुलसिया तहसील धुमाकोट जिला पौड़ी गढ़वाल में अध्यापक