मुख्यमंत्री ने श्रीकोट पहुँचकर अंकिता भंडारी के परिजनों से घर पर जाकर की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा दोषियों को दिलाई जाएगी कड़ी से कड़ी सजा।

अमित नोटियाल – सवांददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी के श्रीकोट में अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई कराते हुए अंकिता के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी जनपद अंतर्गत श्रीनगर के डोभ श्रीकोट गांव पहुँचे और अंकिता के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  खताड़ी में मीट और मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, छह कारोबारियों को नोटिस।

 

 

मामले की जांच को डीआईजी पी.रेणुका देवी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित की गई है जिसने अपनी जांच प्रारंभ कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हत्याकांड के तीनों आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और जांच में जिन भी लोगों की भूमिका संदेह के दायरे में है।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।

 

 

उन पर भी कानून सम्मत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी मौजूद थे।