नाबालिग युवती का शव पेड़ से लटका मिला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, शव को बरामद कर जाँच में जुटी।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक युवती का शव बरातद हुआ है। कांटी थाना क्षेत्र के कलवारी फतेहपुर गांव स्थित लीची के उक बागान में पेड़ से लटका शव बरामद हुआ है। शव बरामदगी की सूचना पर आसपास के लोग बगान में जमा हो गये। लड़की के शरीर पर चाकू से वार के कई निशान मौजूद हैं।  आशंका जतायी जा रही है कि हत्यारों ने हत्या करने के बाद लड़की के शव को पेड़ से लटका दिया है। लोगों ने नबालिग लड़की के शव मिलने की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद पर्व पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, PAC और QRT तैनात।

 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह लोगों ने लीची के बगान में एक नाबालिग लड़की का शव देखा लड़की फतेहपुर गांव की ही रहनेवाली है। 13 वर्षीय छात्रा का नाम नंदनी कुमारी बताया जा रहा है। नंदनी के घरवालों का कहना है कि नंदनी बुधवार की शाम करीब 6 बजे खाना खाकर घर से निकली थी। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। नंदनी के परिजन उसे रात भर ढूंढ़ते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला, गुरुवार की सुबह उसका शव गांव के लीची बागान में पेड़ से लटका मिला।

यह भी पढ़ें 👉  प्रोविजनल लाइसेंस पर संचालित हो रहा था नशामुक्ति केन्द्र, प्रशासन ने दिए सुधार के निर्देश।

 

 

लीची बगान में पेड़ से लटका हुआ नंदनी का शव को देखकर गांव के लोगों ने तत्काल इसकी घटना की जानकारी दिये जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्ची के शव के पेड़ से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बंजारी गेट पर वन विभाग की रेड, प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध खनन करता 10 टायरा डंपर सीज।

 

 

 

 पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।  परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।  आशंका जताई जा रही है कि जमीनी विवाद को लेकर नंदनी की हत्या की गई है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *