भारी बारिश के अलर्ट के बीच आदि कैलाश यात्रा पर रोक, 17 सितम्बर के बाद होगा फैसला।

भारी बारिश के अलर्ट के बीच आदि कैलाश यात्रा पर रोक, 17 सितम्बर के बाद होगा फैसला।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

पिथौरागढ़, 14 सितम्बर।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 13 से 17 सितम्बर तक उत्तराखण्ड में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने की अनूठी पहल, भीमताल में खुला पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान।

येलो अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने आदि कैलाश यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी है। अधिकारियों का कहना है कि पिथौरागढ़ जिले में यात्रा मार्ग के संवेदनशील हिस्सों पर भूस्खलन और चट्टान गिरने का खतरा बढ़ गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा पर अगला निर्णय 17 सितम्बर के बाद ही लिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने बताया कि मौसम की स्थिति की समीक्षा के उपरान्त ही यात्रा दोबारा शुरू करने पर विचार किया जाएगा। सामान्यतः यात्रा का दूसरा चरण सितम्बर के मध्य अथवा अन्त तक प्रारम्भ होता है।

यह भी पढ़ें 👉  मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट की मात्रा मानक से कम, अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित।

प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पूर्व मौसम की ताज़ा जानकारी और सड़क मार्ग की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें। साथ ही टूर ऑपरेटरों से भी अपील की गई है कि वे जिला प्रशासन से दिशा-निर्देश प्राप्त करने के बाद ही बुकिंग करें।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।