काठगोदाम में सीपीयू टीम की ईमानदारी, महिला का 23 हजार नकद व दस्तावेजों से भरा पर्स सकुशल लौटाया।

काठगोदाम में सीपीयू टीम की ईमानदारी, महिला का 23 हजार नकद व दस्तावेजों से भरा पर्स सकुशल लौटाया।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी/काठगोदाम।
सीपीयू टीम की सतर्कता और ईमानदारी से एक महिला के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। काठगोदाम क्षेत्र के शीशमहल निवासी महिला का 23 हजार रुपये नकद व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स सीपीयू टीम ने बरामद कर सकुशल वापस किया।

यह भी पढ़ें 👉  नए थाना भवन में गुणवत्ता और सुविधाओं का बेहतर समन्वय—एसएसपी ने किया बेतालघाट भवन का निरीक्षण, हस्तांतरण से पूर्व परिसर की व्यवस्थाएं परखी, महत्वपूर्ण निर्देश दिए, कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के निर्माण कार्य की सराहना।

आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को सीपीयू हल्द्वानी में तैनात उपनिरीक्षक जगत सिंह भंडारी एवं कांस्टेबल विक्की कुमार काठगोदाम क्षेत्र में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान शीशमहल के पास सड़क पर एक पर्स पड़ा मिला। पर्स की जांच करने पर उसमें एक आधार कार्ड, एक एटीएम कार्ड तथा 23 हजार रुपये नकद पाए गए।

पर्स में मिले आधार कार्ड के माध्यम से उसकी पहचान सुनीता सक्सेना निवासी शीशमहल, सेंट पॉल स्कूल काठगोदाम के रूप में हुई। जानकारी सिटी कंट्रोल रूम हल्द्वानी को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा महिला से संपर्क कर पर्स उन्हें सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  24 नवंबर से हल्द्वानी में सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला, 250 स्टालों में दिखेगी देशभर की कला और उत्पाद।

अपने नकद रुपये व दस्तावेज सुरक्षित वापस मिलने पर महिला ने नैनीताल पुलिस व सीपीयू टीम का आभार व्यक्त किया।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की कहानी अब साहित्य के जरिए पहुंचेगी दुनिया तक, वन मंत्री सुबोध उनियाल बोले—किताबें समाज का दर्पण।