सड़क हादसा : बस और ट्रक में हूई जोरदार टक्कर, बस खाई में जाकर पलट गई, एक यात्री की मौके पर ही मौत।

ख़बर शेयर करें -

सड़क हादसा : बस और ट्रक में हूई जोरदार टक्कर, बस खाई में जाकर पलट गई, एक यात्री की मौके पर ही मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन के पास प्रयागराज से गोरखपुर जा रही बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई और बस खाई में जाकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को बरदह सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।बुधवार की रात राप्तीनगर डिपो प्रयागराज से गोरखपुर जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया शिकायत पर हरकत में आया प्रशासन, दो घंटे में चला नैनीझील का बृहद सफाई अभियान।

 

 

वह बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन गांव के पास पहुंची थी कि ट्रक से टक्कर हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायल यात्रियों को 108 एम्बुलेंस से बरदह सीएचसी में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका! 1.121 किलो चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार।

 

 

 

घायलों में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 14 घायलों को बरदह सीएससी से जौनपुर सदर व जिला अस्पताल आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  23 वन अपराध... 6 साल से फरार... आखिर जंगल में ही दबोचा गया लकड़ी माफिया! रामनगर वन विभाग का बड़ा एक्शन"

ख़बर शेयर करें -