8 वीं कक्षा के स्कूली छात्र की हत्या, पत्थरों से पीट -पीट कर मार डाला, पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

राजधानी के बदरपुर इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 8 वीं कक्षा के स्कूली छात्र की कथित तौर पर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस के अनुसार, बच्चे के साथ बेरहमी से पत्थरों से पीटा गया है. पुलिस ने कहा कि लड़के का शव सड़क के किनारे खाई में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी इको वैन, 7 महिलाओं समेत 8 की दर्दनाक मौत, 4 घायल।

 

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ दिल्ली के डीसीपी राजेश देव ने बताया कि बदरपुर पुलिस थाने में कल रात एक फोन आया था. जिसमें जानकारी दी गई थी कि एक स्कूली छात्र को दो लोगों ने मौत के घाट उतार दिया है. पुलिस के अनुसार, स्कूली बच्चे ने अपनी स्कूली ड्रेस भी पहनी हुई थी.डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. जो कि खाटूश्याम पार्क और ताजपुर रोड गांव के बीच स्थित है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम में 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नौकरी छूटी तो नशे के कारोबार में उतरा युवक, ब्लिंकिट में करता था डिलीवरी, कैनाल रोड पर SOG और पुलिस ने दबोचा।

 

 

वहीं, एसएचओ समते पुलिस टीम को करीब 12 से 13 साल की उम्र के एक लड़के का शव बरामद हुआ है. डीसीपी ने बताया कि स्कूल यूनिफॉर्म में नाले (खाई) में पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, स्कूल बैग में किताबें मिली हैं, इसके साथ ही बैग से पांच-छह गज की दूरी पर खून से सने सफेद कपड़े के पास खून से सने पांच पत्थर भी मिले हैं।